प्रत्येक साल 24 अप्रैल को "पंचायत दिवस" मनाया जाता

 महात्मा गांधी ने कहा "भारत की आत्मा गांवों में बसती है" गांधी जी के "ग्राम स्वराज" भारत की विकास की बड़ी लक्ष्य था।


परिचय:-

प्रत्येक साल 24 अप्रैल को पंचायती राज मंत्रालय द्वारा "पंचायत दिवस" आयोजित किया जाता है जिसमें भारत में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण के भूमिका में पंचायत एक बड़ा कदम है और स्थानीय स्तर पर ग्रामीण समाज का विकास में एक बड़ी भूमिका है। भारत में पहली बार पंचायती दिवस 2010 में मनाया गया था इसके बाद प्रत्येक साल लगातार पंचायत दिवस मनाया जा रहा है जिसमें देश और राज्य सरकारों द्वारा पंचायत के प्रतिनिधियों को अपने संदेशों के माध्यम से रूबरू और योजनाओं को संचालित करने के लिए निर्देश देते हैं क्योंकि गांधी जी ने कहा था "भारत को विकास करना है तो गांव का विकास करना होगा।" भारत की आत्मा गांवों में बसती है बिना गांव का विकास किए हुए देश का विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है यदि ग्राम स्वराज मजबूत होगा तभी देश की अर्थव्यवस्था और उनकी हर कदम पर भारत आगे बढ़ेगा इसलिए गांधी जी ने ग्रामीण भारत को मजबूत करने के लिए खासकर कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के अपने "भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन" में अभियान चलाते थे जिसमें सबसे प्रसिद्ध गांधी जी का खदी बनाना और पहनने के लिए सभी को प्रेरित करना ग्राम स्वराज से देश की मजबूती का संदेश था।

पंचायत का संवैधानिक दर्जा:-

भारतीय संविधान में पंचायत एक संवैधानिक संस्था है संविधान का अनुच्छेद 40 में राज्य के मौलिक कर्तव्य में उल्लेख किया गया है। पंचायती राज्य के बारे में जबकि अनुच्छेद 246 के तहत है राज्य विधानमंडल को यह अधिकार दिया गया है कि वह अपने राज में स्थानीय शासन से संबंधित कानून बनाने का अधिकार है और उसे लागू करने का अधिकार है। पहली बार पंचायत को संवैधानिक दर्जा देने के लिए संविधान में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम 1992 को लाया गया और इसे 24 अप्रैल 1993 को लागू कर दिया गया इसके बाद प्रत्येक साल पंचायत दिवस मनाया जा रहा है। संविधान के भाग 9 में और अनुसूची 11वीं में पंचायती राज्य का उल्लेख है। भारत में पहली पंचायत गांधीजी का सपना पूरा करने के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान राज्य के नागौर जिला में पंचायत प्रणाली की शुरुआत किया गया जबकि दूसरा पंचायत प्रणाली आंध्र प्रदेश राज्य में लागू किया गया इसके बाद धीरे-धीरे पूरे भारत में पंचायत प्रणाली को लागू कर दिया गया और मजबूती करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर योजना लाकर ग्रामीण को मजबूत किया जा रहा है।


बलवंत राय मेहता समिति:-

पंचायत प्रणाली का लागू करने के लिए सबसे बड़ी समिति बलवंत राय मेहता समिति गठित की गई थी इस समिति के आधार पर भारत में पंचायती प्रणाली लागू किया गया यह समिति पंचायत को लागू करने के लिए त्री-स्तरीय सुझाव दिया इस सुझाव में ग्रामीण स्तर, ब्लॉक और जिला स्तर पर पंचायत गठन करने का निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत में सभी ग्रामों को मिलाकर एक पंचायत गठन किया जाता हैं। जबकि एक से अधिक पंचायत को मिलाकर प्रखंड समिति बनाया जाता हैं जबकि कई प्रखंड समिति को बनाकर मिलाकर एक जिला परिषद बनाया जाता हैं, इस प्रकार से देखें तो ग्रामीण साम्राज्य की स्थानीय स्वशासन प्रणाली सबसे बड़ी शासन प्रणाली में जिला परिषद यह हो जाती है और जिला परिषद एक प्रकार से सांसद का प्रतिनिधि के रूप में हो जाते हैं जबकि पंचायत समिति के अध्यक्ष एक प्रकार से विधायक प्रतिनिधि के रूप में हो जाते हैं। ग्राम सभा में सभी ग्राम के वयस्क मताधिकार के लोग शामिल होते हैं और इन सभी को मिलाकर एक ही संगठन बनता है।।


पंचायत आने से हुआ लोकतंत्र का विकेंद्रीकरण:-

 केंद्र स्तर पर संसद प्रणाली, राज्य स्तर पर विधानमंडल प्रणाली और लोकतंत्र के तीसरे स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों पंचायत प्रणाली और शहरों के लिए नगरपालिका के व्यवस्था किया गया। पंचायती प्रणाली से भारत में लोकतंत्र में एक नई क्रांति आया जिसमें समाज के सबसे निचले स्तर पर लोकतंत्र का विकेंद्रीकरण हो गया और इसमें आम लोगों की भागीदारी सरकार चलाने के लिए स्पष्ट रूप से होने लगी।आज भारत में पंचायत प्रणाली से एक बेहद लोकतंत्र में क्रांति का दीप जल गया है आने वाले समय में यह संगठन काफी मजबूत होगा लेकिन पंचायतों की शक्ति का 29 विषयों पर जो दिया गया है जिसमें शिक्षा, साफ-सफाई ,बाजार, मेला लगाना इत्यादि पर राज विधानमंडल को अधिकार है कि वह पंचायतों को कितनी मात्रा में अधिकारों को हस्तांतरित करें यह राज्य पर निर्भर हो जाती है जिसमें पंचायत और नगरपालिका के विकास में बाधा उत्पन्न होती है जो बिना शक्ति से किसी भी संस्था का विकास नहीं किया जा सकता है और उसे हमेशा के लिए  विकसित नहीं देख पाते हैं आने वाले समय में पंचायत और नगरपालिका वृहत स्तर पर करेगा सरकारी  और स्थानीय स्तर की सरकारें मिलकर भारत को मजबूत करने के लिए कदम उठाएंगे ।

धन्यवाद


KRISHNA KUMAR

Self employed,IAS preparation and State level services prepration.

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने